फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मेडिकल स्टोर संचालक को पर्ची थमाकर मांगी 20 लाख की रंगदारी, हवा में गोलियां भी चलाईं

Tue, 02 Apr 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मिलगेट एरिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायर किए है। पुलिस जांच में जुटी है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताता मेडिकल स्टोर संचालक सचिन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के मिलगेट एरिया में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को पर्ची थमा कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने कहा कि तीन दिन में रुपये नहीं मिले तो अंजाम के लिए तैयार रहना। बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को डराने के लिए हवा में गोलियां भी चलाईं। इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दूध की डेयरी के बाहर भी फायरिंग की। इस दौरान एक महिला को धमकी देते हुए कहा कि हट जाओ गोली लग जाएगी। 

विज्ञापन


मिलगेट रोड पर सेक्टर-21 मेला ग्राउंड के सामने श्रीगणेश नाम से मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर को सचिन और उसके भाई मदन चलाते हैं। मंगलवार को दोनों मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। शाम करीब 7:30 बजे दो युवक बाइक पर आए। दोनों ने अंगोछे से मुंह ढक रखा था।

इस दौरान उन्होंने स्टोर संचालक सचिन को पर्ची थमाते हुए कहा कि पढ़ लेना और अमल करना, नहीं तो अंजाम अच्छा न होगा। बदमाशों ने जाते समय मेडिकल स्टोर के बाहर हवाई फायर किए। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक विजय व मदन ने पर्ची को पढ़ा तो उसमें लिखा था कि तीन दिन में 20 लाख का इंतजाम कर लो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने कुछ दूरी पर एक डेयरी के बाहर बैठी महिला के पास जाकर भी हवाई फायर किया। महिला नरेश देवी ने बताया कि कहा कि हट जाओ, नहीं तो गोली लग जाएगी। नरेश देवी ने बताया कि मंगलवार को उनके घर पर शादी है। शादी के लिए घर के बाहर टेंट लगाया हुआ है।

उनके देवर विजय सोनी की बेटी की शादी के लिए तैयारी चल रही थी। हवाई फायर के बाद लोग दहशत में आ गए। नरेश देवी के एक बेटे विकास की कुछ महीने पहले पंजाब में हादसे में मौत हो गई थी।

हमारे पास शिकायत पहुंची कि बाइक सवार युवकों ने मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगी है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखेंगे। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजयपाल, डीएसपी, हिसार

पहले भी सामने आ चुके रंगदारी के मामले

  •  20 अप्रैल 2022 अग्रवाल काॅलोनी निवासी दीपक को मोबाइल नंबरों से धमकी देकर इंटरनेशनल नंबरों से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
  •  23 नवंबर 2022 छोटू राम कॉलोनी निवासी बलबीर से क्रांति नगर निवासी सूरज व अरमान सहित चार युवकों ने 50 हजार की रंगदारी मांगी।
  •  19 अगस्त 2023 राजगुरु मार्केट में व्यापारी की दुकान पर चिट्ठी फेंक कर 20 लाख की रंगदारी मांगी।
  •  13 अगस्त 2023 शराब ठेकेदार संजय सहारण से एक लाख रुपये हर महीने की रंगदारी मांगी।
  •  17 मई 2023 को हिसार की राजगुरु मार्केट स्थित राम चाट भंडार (आरसीबी) के मालिक से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।
  •  13 जनवरी 2024 को हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट स्थित एमिनेंट मॉल में मिराज सिनेमा के संचालक से दो बदमाशों ने चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
  •  19 जनवरी 2024 को हिसार के कैंप चौक स्थित होटल में घुसकर दो बदमाशों ने होटल मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें