फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन फर्जीवाड़ा, दो लोगों के बैंक अकाउंट किए खाली

विज्ञापन
बैंक मैनेजर बनकर पूछा एटीएम नंबर और पासवर्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक तरफ जहां सरकार कैशलेस लेनदेन पर जोर दे रही है, वहीं कुछ शातिर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। शुक्रवार को सिटी और सब्जी मंडी थाना क्षेत्रों में ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। एक से बैंक मैनेजर बनकर तो दूसरे से बैंककर्मी बनकर की गई ठगी।
विज्ञापन


केस एक --
ओटीपी मैसेज पूछा और निकाले 59 हजार

माता दरवाजा निवासी आत्माराम ने सिटी थाने में शिकायत दी है कि उसके पास 19 जनवरी को किसी ने पीएनबी का बैंक मैनेजर बनकर फोन किया। बोला आपका एटीएम अपडेट करना है। एटीएम नंबर और ओटीपी बताओ। वह उसकी बातों में आ गया और नंबर बता दिए। इसकेबाद उसकेअकाउंट से छह बार ट्रांजेक्शन करके 59 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो बताया गया कि  उनकी तरफ से कोई काल नहीं की गई थी। इसके बाद मामले की शिकायत थाने में दी।

केस दो
पिथवाड़ा मोहल्ले के युवक के खाते से निकाले 34 हजार

सब्जी मंडी थाना एरिया के पिथवाड़ा मोहल्ला निवासी ऋषिराम ने शिकायत दी है कि किसी युवक ने उसके पास फोन किया। कहा कि  उसका एटीएम अपडेट करना है। अपना पासवर्ड बताए। उसने युवक को अपने एटीएम का पासवर्ड बता दिया। इसके बाद उसके खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक में जाकर पूछताछ की तो बताया गया कि बैंक कभी पासवर्ड नहीं पूछता। इसकेबाद उसने सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति केखिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें