फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में बैंक में में डकैती, चपरासी पर तानी पिस्तौल, कैशरूम में मैनेजर को मारे थप्पड़

Thu, 25 Jul 2024 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

डोभ गांव के एक्सिस बैंक में गुरुवार की शाम वारदात हुई। बदमाशों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर वारदात की। नकाबपोश बदमाश बाइक व स्कूटी से आए थे। बैंक बंद होने से महज तीन मिनट पहले का मामला है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में भिवानी रोड स्थित डोभ गांव के एक्सिस बैंक में वीरवार की शाम डाका पड़ा। बैंक बंद होने से महज 3 मिनट पहले चार नकाबपोश हथियार बंद युवक बैंक में घुसे और 6.50 लाख रुपये ले गए। पुलिस ने शक के आधार पर बैंक के सुरक्षाकर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बैंक मैनेजर उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वीरवार की शाम 4 बजकर 57 मिनट पर बैंक बंद होने से ठीक पहले चार नकाबपोश युवक बैंक में घुसे। तीन के हाथ में पिस्तौल थी, चौथे ने कैरी बैग ले रखा था। बैंक में दाखिल होते ही युवकों ने स्टाफ पर पिस्तौल तान दी। बैंक मैनेजर उमेश, कैशियर अक्षय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंजीत सहित एक अन्य कर्मचारी को पहले बदमाशों ने बाथरूम में बंद कर दिया। फिर बैंक मैनेजर को बाहर निकाला और कैश रूम में ले गए।

जब बैंक मैनेजर की चाबी से लॉकर नहीं खुला तो कैशियर अक्षय को बुलाया। फिर एक चाबी मैनेजर व दूसरी कैशियर ने लॉकर में लगाई तब लॉक खुल गया। लॉकर खुलते ही युवकों ने करीब साढ़े छह लाख रुपये बैग में डाले और स्टाफ के मोबाइल फोन छीनकर फरार हाे गए। पूरी वारदात तीन मिनट के अंदर अंजाम दी गई। सूचना पर डीएसपी रजनीश कुमार, सीआईए द्वितीय प्रभारी आजाद नैन व बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम भी डकैतों का सुराग लगाने में जुट गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी में डकैत बाइक और स्कूटी पर आते दिखाई दे रहे हैं। बैंक के सुरक्षाकर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। बहुअकबरपुर थाना व सीआईए द्वितीय की टीम डकैतों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। -रजनीश कुमार, डीएसपी रोहतक

चपरासी पर तानी पिस्तौल, कैशरूम में मैनेजर को मारे थप्पड़
रोहतक। बैंक मैनेजर उमेश ने पुलिस को बताया है कि चार माह पहले ही उसका तबादला डोभ ब्रांच में हुआ था। वीरवार को दोपहर 4 बजकर 35 मिनट पर उसने पूरा कैश लॉकर में बंद कर दिया था। चाबी दराज में रखी थी। साथ ही बैंक का आधा शटर डाउन था। वह और कैशियर अक्षय काम कर रहे थे, जबकि चपरासी मंजीत गेट के पास कुर्सी पर बैठा था। अचानक चार युवक आए और उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और उसे पीटते हुए अंदर कैश रूम में ले गए। अंदर ले जाकर उसे भी थप्पड़ मारे।

मैनेजर-कैशियर का ले गए फोन, चपरासी का छोड़ दिया
मैनेजर का कहना है कि नकाबपोश युवकों ने उसका और कैशियर का मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसकी चाबी से लॉक नहीं खुला तो उसे बाहर लाकर वापस बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अक्षय से चाबी लेकर लॉक खोला और नकदी निकाल कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मंजीत के मोबाइल से बैंक के आला अधिकारियों और पुलिस के आला अधिकारियों को उन्होंने कॉल की।

डॉग स्क्वायड की टीम नहीं लगा सकी सुराग
बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने देर रात चार अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ 6 लाख 69 हजार 720 रुपये की डकैती का मामला दर्ज कर लिया। वारदात का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ते को कैश रूम में ले जाया गया, जहां से निकलकर कुत्ता बाहर शहर की तरफ थोड़ी दूर चला। फिर वापस गांव की तरफ आ गया। भीड़ ज्यादा होने से वारदात का सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें