फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सीएनजी किट में आग लगने से जिंदा जला कार सवार 

Thu, 28 Jan 2021 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में कार में आग लगने से जिंदा जला युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतक के निकट गांव रुड़की के पास मुंगाना रोड पर गुरुवार तड़के दूध सप्लाई लेकर दिल्ली जा रहे दूधिये की ओमनी वैन में आग लग गई। आग इतनी भड़क गई कि गाड़ी चला रहा दूधिया बाहर तक नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। आशंका जताई गई है आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हादसे की सूचना एक राहगीर ने फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम में दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब वैन पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने वैन के नंबर से पहचान कर मृतक के परिजनों से संपर्क किया। शव को पीजीआई भिजवाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174ए के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव मुंगाना निवासी संदीप (35) दूध डेयरी का काम करता था। वह दूध-पनीर लेकर रोजाना दिल्ली में सप्लाई करता था। वह अक्सर तड़के करीब 4 बजे घर से निकल जाता था। वापसी में गांव रुड़की में आकर डेयरी संबंधित काम निपटाता था। मगर गुरुवार को वह सुबह करीब पौने पांच बजे घर से निकला। सुबह करीब पांच बजे करनाल परीक्षा देने जा रहे एक युवक ने गाड़ी को मुंगाना रोड पर जलते देखा और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। वहीं परिजनों ने पुलिस को लिखित बयान में भी हादसा शॉर्ट सर्किट से होने के बारे में बताया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, डीएनए टेस्ट भी लिया 
पीजीआई में मृतक के शव का डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। साथ ही मृतक की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी लिया गया है। क्योंकि गाड़ी से मिला शव कंकाल मात्र था। प्राथमिक जांच में उसकी पहचान भी हो पाना मुश्किल थी। मगर परिजनों ने मृतक की पहचान कर उसे संदीप ही होने के बारे में कहा था। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें