फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बिजली चेकिंग करने गई टीम को चोर समझ कर झोंका फायर, अफरा-तफरी

Thu, 28 Jan 2021 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद अमितोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के मोहल्ला बरगदिया घाट पर गुरुवार सुबह 5 बजे विजिलेंस टीम चेकिंग करने पहुंची। वहां अमितोष मिश्रा के बंगले में घुसकर वीडियो बनाने लगी। तभी अमितोष की पत्नी जाग गई। उन्होंने टीम को चोर समझकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इस पर अमितोष ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायर कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली से फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने अमितोष को पकड़ लिया और कोतवाली लेकर पहुंची। वहां अमितोष ने कहा कि पत्नी के शोर मचाने पर उसने चोर समझ कर फायर किया था। उसने बिजली चोरी का जुर्माना भरने की बात कही है। इस पर मामला रफा दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें