फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और बंगाल के बीच रणजी मैच ड्रा

Tue, 03 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और बंगाल के बीच खेला जा रहा रणजी मैच ड्रा हो गया। मैच में बंगाल का शिकंजा रहा और आखिरी दिन मिले 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम के 195 पर छह विकेट गिर गए। बंगाल के पंकज शॉ मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में अर्द्धशतक जमाया।
विज्ञापन


बंगाल की टीम चौथे दिन 146 रन पर सात विकेट से आगे खेलने उतरी और पंकज शॉ ने शानदार अर्द्धशतक जमाया। शॉ 61 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बंगाल का स्कोर 211 पर पहुंचा तो कप्तान मनोज तिवारी ने पारी घोषित कर दी। इस तरह हरियाणा को 316 रन का लक्ष्य मिला। हरियाणा को शुरुआत से झटके लगने शुरू हो गए और पहला विकेट नितिन सैनी छह के रूप में 14 रन के स्कोर पर गिर गया।

हरियाणा के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि राहुल दीवान भी सात के निजी स्कोर पर चलते बने। उसके बाद वीरेंद्र सहवाग 46 ने आते ही चौके लगाने शुरू कर दिए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और स्कोर 79 होते ही आउट हो गए। रोहित शर्मा और सचिन राणा ने जरूर अर्द्धशतक जमाए और स्कोर 142 तक पहुंचाया, लेकिन रोहित शर्मा के आउट होते ही फिर विकेट गिरने शुरू हो गए। उनके बाद सचिन राणा और रोहित दलाल भी पवेलियन लौट गए। प्रियंक तेहलान और यजुवेंद्र चहल क्रीज पर खेल रहे थे कि मैच ड्रा होने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें