फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: युवती ने प्रेम जाल में फंसाया, UP के युवक को रोहतक बुलाकर बनाए संबंध, फिर बंधक बना मांगे 20 लाख

Wed, 09 Nov 2022 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

युवती ने मामी की मदद से मुजफ्फरनगर के युवक को 24 घंटे बंधन बनाकर रखा। युवक के चाचा ने रोहतक पुलिस को शिकायत दी और युवती व उसकी मामी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर की एक युवती ने पहले उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी युवक से दोस्ती की। फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद फोन कर रोहतक बुलाया और संबंध बनाए। इसके बाद युवक को अपनी मामी के सहयोग से बंधक बना लिया। पहले 20 लाख, फिर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

विज्ञापन


अंत में 5 लाख पर सहमत हो गईं। युवक के चाचा ने घटना की शिकायत रोहतक पुलिस से की। पुलिस ने युवती और उसकी मामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। युवती और उसकी मामी ने युवक को करीब 24 घंटे बंधक बनाकर रखा और प्रताड़ित किया।    

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले के गांव कुल्हेड़ी निवासी तैमूर ने दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा अकरम 7 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वेल्डिंग का कार्य करने की बात कहकर घर से निकला था। उसी शाम अकरम का फोन आया और उसने बताया की दो महिलाओं ने रोहतक बुलाकर बंधक बना लिया है। वह उसे छोड़ने के लिए 20 लाख मांग रही हैं। कुछ देर बाद उन्होंने 10 लाख और अंत में पांच लाख रुपये मांगे। अकरम ने बताया कि 20 दिन से रोहतक की युवती उससे फोन पर बात कर रही थी। 
विज्ञापन


सात नवंबर को युवती ने उसे रोहतक बुलाया। वह बस स्टैंड पर पहुंचा, जहां से वह अपनी मामी के घर ले गई। वहां पर उसने अपनी मर्जी से उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद युवती और उसकी मामी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने लगीं।

8 नवंबर को चाचा तैमूर अकरम की तलाश में रोहतक पहुंचा और पुलिस को अवगत कराया। इसी बीच अकरम का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस के साथ वह अपने भतीजे की तलाश कर रहा था। इसी दौरान युवती व उसकी मामी अकरम को लेकर थाने में पहुंच गईं। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवती व उसकी मामी को गिरफ्तार कर लिया। 

अचानक कॉल लगने से दोनों संपर्क में आए
पूछताछ में अकरम ने पुलिस को बताया कि गलती से युवती को फोन लग गया था। इसके बाद दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई। बाद में बातचीत आगे बढ़ गई। 20 दिन बातचीत का सिलसिला चला। इसके बाद युवती ने उसे रोहतक बुलाया था। 

युवक को बंधक बनाकर पैसे मांगने के आरोप में युवती व उसकी मामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। समय रहते पुलिस ने दबाव बनाया, जिसके चलते युवक को सकुशल बरामद किया जा सका। - बिजेंद्र, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें