फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: भाजपा नेता से चेयरमैन बनाने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी, यूपी के पूर्व भाजपा सांसद पर केस दर्ज

Fri, 14 Oct 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

31 मई 2022 को बलियाणा गांव निवासी सुरेंद्र ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी थी कि उसका बड़ा बेटा 28 वर्षीय विकास भाजपा कार्यकर्ता था, जिसे पार्टी ने 2017 में ओबीसी मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी से भाजपा के पूर्व सांसद व यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे हरिनारायाण राजभर सहित तीन के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व सांसद ने अपने साथियों शरद जैन और राहुल नागर के माध्यम से भाजपा के रोहतक से ओबीसी सैल के जिला उपाध्यक्ष विकास बलियाना को एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद हरियाणा का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर पैसे लिए। साथ ही फर्जी पत्र थमा दिया। 

विज्ञापन


विकास बलियाना की कोरोना से मई 2021 में मौत हो चुकी है। उनके पिता न्याय के लिए नेताओं व अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अब एएसपी की जांच के बाद आईएमटी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 31 मई 2022 को बलियाणा गांव निवासी सुरेंद्र ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी थी कि उसका बड़ा बेटा 28 वर्षीय विकास भाजपा कार्यकर्ता था, जिसे पार्टी ने 2017 में ओबीसी मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष बनाया था। विकास के फरीदाबाद निवासी राहुल नागर, शरद जैन के साथ अच्छे संबंध थे। नागर व जैन के यूपी से पूर्व लोकसभा सांसद हरिनारायण राजभर के साथ संबंध थे। आरोपी राहुल नागर व शरद जैन ने उसके बेटे विकास से कहा कि उनके पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर से अच्छे संबंध है। हरियाणा में किसी अच्छे विभाग का चेयरमैन लगवा देंगे। इसके लिए आरोपियों ने 40 लाख रुपये की मांग की। साथ ही जल्द पैसे का इंतजाम करने के लिए बोला। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके बेटे की दिल्ली-रोहतक रोड पर बाबा मस्तनाथ ट्रस्ट के सामने 74 गज की दुकान थी। उसके बेटे ने दुकान को 30 लाख रुपये में बेच दिया। साथ ही अगस्त 2020 में 40 लाख रुपये शरद जैन व राहुल नागर को रोहतक में दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने विकास को आश्वासन दिया कि उनकी हरिनारायण राजभर से बात हो गई है, जल्द उसे एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त कर देंगे। वह अपना नियुक्ति पत्र दिल्ली आकर ले सकता है।

आरोप है कि 2 अक्तूबर 2020 को दिल्ली में पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने विकास को एक नियुक्ति पत्र दे दिया और कहा कि आपको सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम निर्यात संवर्धन परिषद हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। उन्होंने नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी विकास को दिया। विकास ने मैना पर्यटक केन्द्र, रोहतक में एक पत्रकारवार्ता की। इस पर भाजपा के रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में विकास को बुलाया गया। बताया गया कि आपको सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त नहीं किया गया है। इसके बाद जब विकास ने इस बार में जांच की तो सामने आया कि उसको जाली नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस धोखाधड़ी से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। उसने आरोपी राहुल नागर व शरद जैन से 40 लाख रुपये वापस मांगे। शरद जैन ने 5 लाख रुपये का चेक दिया जो क्लीयर नहीं हुआ। तभी से वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। चार माह पहले उसने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी। विज के आदेश पर पुलिस ने जांच की। अब जाकर केस दर्ज किया गया है।

बिखर गया विकास का परिवार
सुरेंद्र ने बताया कि मई 2021 में कोरोना से उसके बेटे विकास की मौत हो गई। 18 दिन बाद छोटे बेटे रवि की भी कोरोना से मौत हो गई। उसने न्याय के लिए कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर में गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई। विज ने डीजीपी को मामले की जांच के लिए कहा। डीजीपी ने एएसपी सांपला मेधा भूषण को जांच सौंपी। अब आईएमटी थाने में केस दर्ज हुआ है। उम्मीद है न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें