फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सनसिटी में कुत्ते को पीटकर मारा, एनजीओ की शिकायत पर केस दर्ज

Wed, 12 Apr 2023 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

थाना प्रभारी बोले कि कुत्ता पागल था वहीं एनजीओ सदस्य बोले कि मामला दबाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ है कि चोट लगने से कुत्ते की जान गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर की सनसिटी के सेक्टर 35 में आवारा कुत्ते को पीट कर मार दिया गया। एनजीओ की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कुत्ता पागल था, जबकि एनजीओ पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


एनजीओ होम फोर इंडिज के महासचिव अरविंद सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल को शाम सात बजकर 11 मिनट पर सूचना मिली कि सनसिटी के सेक्टर 35 में एक आवारा कुत्ते को बुरी तरह मारा जा रहा है, जिसे जिंदा ही दफन करने की तैयारी की जा रही है।

उसकी टीम मौके पर पहुंची तो कुत्ता लहूलुहान हालत में पड़ा था। दफनाने के लिए गड्ढा भी गोदा हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी। दो पुलिसकर्मी आए और बोले, यह गलत है, लेकिन जब आरोपियों के घर के अंदर से बाहर आए तो रवैया बदल गया। बोले, कुत्ता पागल था, इसलिए उसको मारा गया है।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस बोली, बच्चों को भी काट रहा था कुत्ता
वहीं पुलिस ने अपनी जांच में बताया है कि आवारा कुत्ता सनसिटी सेक्टर 35 में लोगों को काट रहा है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। कुत्ते ने मकान के बाहर झुल्ला झूल रहे छह साल के बच्चे को भी काटा है। बाद में कुछ दूरी पर जाकर प्लाट में गिर गया। इसके बाद लोगों ने मृत समझ कर दफनाना चाहिए, लेकिन एनजीओ ने दफनाने नहीं दिया।

पोस्टमार्टम में खुलासा, चोट से गई कुत्ते की जान
पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर सुखपुरा चौक स्थित पशु अस्पातल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ है कि चोट लगने से कुत्ते की जान गई है। इसके बाद पुलिस ने एनजीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

पूरे मामले को पुलिस मोड़ दे रही है। कुत्ते को पागल बताया जा रहा है। जबकि उनके पास सबूत हैं कि कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या की गई है। अदालत में सबूत पेश कर पुलिस से जवाब मांगा जाएगा। -अरविंद सोनी, महासचिव , होम फोर इंडिज

मामले की जांच में पता चला है कि कुत्ता पागल था। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। -प्रलाहद सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें