फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पानीपत से लापता युवक का जेएलएन नहर में मिला शव, एक हाथ पर लिखा गौरव, दूसरे पर छपा है मां-बच्चे का टैटू 

Sun, 19 Dec 2021 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। युवक 9 दिसंबर को घर से लापता हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के हाथ पर बने टैटू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत से 10 दिन पहले लापता हुए युवक 25 वर्षीय गौरव का शव रोहतक आईजी ऑफिस के पास जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मिला है। सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले करेगी। युवक की गुमशुदगी के संबंध में पानीपत के चांदनी बाग थाने में मामला दर्ज है। 

विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव दिल्ली बाईपास के नजदीक जवाहर लाल नेहरू कैनाल में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। उसके एक हाथ पर गौरव गुदा हुआ था, जबकि दूसरे हाथ पर मां व बच्चे के साथ टैटू बना हुआ था।

यह भी पढ़ें ः Cold Wave in Haryana: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा रेवाड़ी, -1 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, जम गया पाला
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना आसपास के जिलों की पुलिस को दी गई। इसी बीच पानीपत पुलिस से पता चला कि चांदनी बाग थाने में एक रिपोर्ट दर्ज है। इसमें किशनपुरा की संजय कॉलोनी निवासी एक युवक ने शिकायत दी है कि उसका भाई 25 वर्षीय गौरव 9 दिसंबर को घर से गया था, जो नहीं लौटा है। इसके बाद पुलिस ने लापता युवक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने मृतक के फोटो देखकर युवक की शनाख्त की।

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, आज परिजन लेकर जाएंगे शव

उधर, पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन स्पष्ट तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। अब सोमवार को मृतक के परिजन रोहतक आएंगे। उनके बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें