फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: दिल्ली की यूट्यूबर की हत्या, रोहतक के महम में जमीन में दबाया शव, 11 दिन पहले हुआ था अपहरण

Sun, 22 May 2022 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)

सार

राहगीरों ने जमीन से बाहर हाथ निकला देखा। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। युवती 11 मई से लापता थी। पुलिस को दो साथी कलाकारों की तलाश है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अपहृत युवती की हत्या कर शव महम बाईपास पर जमीन में दबा दिया गया। 11 दिन बाद रविवार को पुलिस ने शव बरामद किया। युवती यूट्यूबर के तौर पर कार्य करती थी। परिजनों ने उसके अपहरण का मामला नार्थ दिल्ली के एक थाने में दर्ज करवाया हुआ है। अब पुलिस उसके दो साथी कलाकारों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


महम पुलिस चौकी इंचार्ज नफे सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 11 बजे एक राहगीर महम बाईपास पर लघुशंका के लिए गया था। उसने देखा कि सड़क किनारे मिट्टी में किसी का हाथ दबा हुआ है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को अवगत कराया गया।

शव बाहर निकालने के लिए तहसीलदार मदनलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया की मौजूदगी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने जमीन की खुदाई की गई। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला, जो एक सप्ताह पुराना लग रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद एफएसएल एक्सपर्ट ने गहराई से शव की जांच की। महिला के सिर में चोट का निशान मिला। इससे लग रहा है कि किसी ने महिला की पहले हत्या की, इसके बाद उसे जमीन में दबा दिया। महिला के जो कपड़े मिले हैं, उनके आधार पर शनाख्त नहीं हो पा रही थी, लेकिन रविवार देर रात दिल्ली से मृतक के परिजन रोहतक पहुंचे और बेटी की शनाख्त की।  

दोपहर एक युवती का महम बाईपास पर शव मिट्टी में दबा मिला था, जिसकी पहचान देर रात दिल्ली निवासी संगीता उर्फ दिव्या के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि युवती 11 मई से लापता थी। इस संबंध में परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करवा रखा है। -इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी महम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें