फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बाथरूम में मिला मारुति कंपनी के इंजीनियर का शव, गले में बंधा था रूमाल, अब पोस्टमार्टम से पता चलेगा सच

Mon, 26 Jul 2021 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

सहारनपुर का रहने वाला 28 साल का तुषार मेहता मारूति में इंजीनियर था। दो साल से वह रोहतक में पांच दोस्तों के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
रोहतक में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की आईएमटी स्थित मारूति-सुजुकी कंपनी के इंजीनियर 28 वर्षीय तुषार मेहता का शव संदिग्ध हालात में सेक्टर 2 में किराये के मकान के बाथरूम के अंदर मिला है। तुषार के गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। अब तुषार की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सहारनपुर निवासी तुषार मेहता मारूति में बतौर इंजीनियर काम करता था। दो साल से वह सेक्टर 2 में दोस्तों के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। कमरे में पांच दोस्त रहते थे, जिनमें से तीन घर गए हुए हैं। जबकि दो रात को कमरे पर ही थे। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 2 के एक मकान में शव मिला है। बताया गया कि तुषार बाथरूम में गया था, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया।


बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर तुषार का शव मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ थे, जबकि गले में रुमाल बंधा था। डीएसपी सज्जन सिंह और अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह मौके पर पहुंचे। सोनीपत से एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। इसके बाद मामले की सूचना सहारनपुर में तुषार के परिजनों को दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तुषार मेहता मारूति-सुजुकी कंपनी में दो साल से इंजीनियर के तौर कार्यरत था। सुबह करीब 10 बजे उसका शव सेक्टर 2 स्थित किराये के कमरे में बाथरूम के अंदर मिला। गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। अब उसकी मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। - सज्जन सिंह, डीएसपी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें