फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में साथी मजदूर पर चाकू से हमला

Mon, 26 Dec 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में जनता कालोनी में दो मजदूरों ने अपनी साथी पर चाकू  से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके  से फरार हो गए। घायल उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई स्थित खेरवा अमजदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। हाल में वह जनता कालोनी में रहता है। उसके गांव का राजकुमार भी यहां पर रहता है। शुक्रवार शाम को धर्मेंद्र काम खत्म करने के बाद अपने कमरे की तरफ आ रहा था। रास्ते में राजकुमार मिल गया। आरोप है कि राजकुमार धर्मेंद्र के साथ गाली गलौच करने लगा। जब धर्मेंद्र ने विरोध किया उसके साथ मारपीट की। यहां लोगों ने दोनों के बीच बीच बचाव करवा दिया। आरोप है कि रात को राजकुमार अपने साथी बिमलेश के साथ उसके कमरे पर आया। दोनों में कमरे में घुसते ही धर्मेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने धर्मेंद्र के कंधे और पेट में चाकू से वार किया। जब आसपास के लोगों को वारदात का पता चला, आरोपी मौके से फरार हो गए। अन्य लोगों की मदद से धर्मेंद्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें