फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुअकबरपुर में ताला तोड़कर आंगनबाड़ी का राशन ले गए चोर

Mon, 26 Dec 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
बहुअकबरपुर में शनिवार की रात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे का ताला तोड़कर राशन चोरी कर लिया। सुबह जब आंगनबाड़ी सहायिका मौके पर पहुंची तो चोरी का पता चला। इसके बाद उसने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम को जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के दो कमरों में तीन आंगनबाड़ियों का राशन रखा था। केंद्र प्रभारी नीलम ने बताया कि चोरों ने कमरे के अंदर रखे 320 किलोग्राम गेहूं, 70 किलोग्राम चावल और 90 किलोग्राम सोयाबीन समेत साढ़े पांच लीटर भोजन पकाने वाला तेल चुराया है। सुबह जब सहायिका दर्शना आंगनबाड़ी पहुंची तब उसे मामले की जानकारी हुई। चोरों ने पहले आरी से ताला काटा और फिर सामान साफ कर दिया। कमरे में एक महीने का पूरा राशन था। उन्होंने बताया कि पहले भी दो से तीन बार कमरे का ताला टूट चुका है लेकिन तब चोरों ने कुछ चुराया नहीं था। इस बार चोरों ने कमरे के अंदर रखा सारा सामान साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें