फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एसटीएफ को मिली सफलता: रोहतक से पकड़ा गया दो लाख का इनामी बदमाश रोहित उर्फ बच्ची

Thu, 16 Sep 2021 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपी रोहित उर्फ बच्ची ने तकरीबन एक साल पहले गुरुग्राम में अपने साथियों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारी थी, जिसमें इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबध में गुरुग्राम के पालम विहार थाने में 7 सितंबर 2020 को केस दर्ज है। 
विज्ञापन
रोहतक में पकड़ा गया अपराधी रोहित उर्फ बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार एसटीएफ ने गुरुवार को रोहतक के आईएमटी के नजदीक सोनीपत रोड ओवरब्रिज के नजदीक छापा मारकर दो लाख के इनामी बदमाश रोहित उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईएमटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा: भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर एक्शन लेने की तैयारी में सरकार, लिए दो अहम फैसले 

पुलिस के मुताबिक एसटीएफ हिसार की टीम के इंस्पेक्टर पवन कुमार को सूचना मिली कि दो लाख का इनामी रोहित उर्फ बच्ची रोहतक आईएमटी के नजदीक है। पुलिस ने दबिश देकर उसे अवैध हथियार सहित दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोहित उर्फ बच्ची ने तकरीबन एक साल पहले गुरुग्राम में अपने साथियों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारी थी, जिसमें इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबध में गुरुग्राम के पालम विहार थाने में 7 सितंबर 2020 को केस दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रोहतक में वारदात: बावल नगरपालिका के कर्मचारियों से लूट, चुनाव सामग्री लेने पंचकूला जा रही थी टीम

इसके अलावा बच्ची का नाम पानीपत रिफाइनरी के मैनेजर के अपहरण मामले में भी सामने आया था, जिसमें अभी तक वह फरार चल रहा था। आरोपी से पुलिस ने पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ आईएमटी थाना रोहतक में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से अन्य वारदात के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी को काबू करने में इंस्पेक्टर पवन कुमार के अलावा हवलदार सुनील, अमित और कांस्टेबल सत्यनारायण की अहम भूमिका रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें