फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ी में घर में घुसा चोर, मालिक ने ही दबोचा

Fri, 04 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
चिड़ी में मंगलवार रात को मकान में घुसे चोर को मालिक ने ही पकड़ लिया। मकान मालिक रमेश ने बताया कि रात लगभग साढे़ ग्यारह बजे परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे तो एक कमरे मेें चोर घुस गया। चोर को घर में दाखिल होते उसके भाई ने देख लिया। शोर मचाने पर उसका लड़का भी आ गया और दोनों ने चोर को दबोच लिया।
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से घर से चुराए गए सात हजार रुपये, सोने के आभूषण मिले हैं। तलाशी में आरोपी के पास से चरस का पैकेट मिला। आरोप है कि फोन करने के 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी का आरोपी घिलौड़ गांव का रहने वाला प्रदीप है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चिड़ी निवासी रमेश के घर में घुसे चोर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि उन्हें चरस के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें