फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के सामने आया गौवंश, गिरने पर रोडवेज बस ने कुचला

Thu, 18 Aug 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सुखपुरा चौक पर हुए हादसे में दोनों युवकों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लावारिस पशुओं की वजह से बुधवार को बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सुखपुरा चौक और जींद बाईपास जाने वाले रोड पर अचानक गौवंश सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर जा गिरे। इसी बीच तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे मेें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गुड़गांव डिपो के रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी संदीप उर्फ सोनू (34) हिसार बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करता है।  यहां पर बिहार के पटना के गांव नसीबचक निवासी राजू (28) भी नौकरी करता है। दोनों युवक बाइक पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जींद बाईपास से दुकान का कुछ सामान लेने जा रहे थे। जब बाइक सुखपुरा चौक पर पहुंची तो वह जींद रोड की तरफ जाने लगे, तभी अचानक दो गौवंश सामने आ गए। इससे बाइक पर से नियंत्रण बिगड़ गया और दोनों सड़क पर जा गिरे। जैसे ही वह सड़क पर गिरे तो पीछे से गुड़गांव डिपो की रोडवेज बस आ गई। जब तक दोनों खुद को संभालते तब तक बस ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही संदीप के परिजनों को उसका शव सौंप दिया गया। जबकि देर रात तक राजू के परिजन रोहतक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें