फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभ्यर्थियों मामले में सीबीआई करे जांच

Thu, 19 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्रामीण बैंक के स्केल वन ऑफिसर के साक्षात्कार के दौरान फर्जी महिला अभ्यर्थी पकड़ने का मामला जोर पकड़ गया है। बुधवार को आईबीपीएस के अधिकारियों ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई। पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए आईबीपीएस के नोडल बैंक अधिकारी फकीर चंद सिंगला ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाइन थाना इंचार्ज को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


 उन्होंने दोनों अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और पता लेकर एफआईआर का संदेश मोबाइल पर भेजने का आश्वासन दिया था लेकिन बुधवार तक मेरे मोबाइल पर मैसेज नहीं आया। सिंगला ने बताया कि इस मामले में मुंबई में आईबीपीएस के मुख्यालय में शिकायत भेज दी गई है। अब इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करेंगे। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस विभाग ने मामला गुड़गांव स्थानांतरित कर दिया है।

उधर, बुधवार को मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में इंस्टीट्यूट ऑफ  बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की रीजनल रूलर बैंक (आरआरबी) के पैनलों ने करीब 200 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। हालांकि बुधवार को फर्जी अभ्यर्थियों से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


परीक्षा के समय लिए गए अंगूठे के निशान का मिलान साक्षात्कार के समय किया जाता है। अभ्यर्थियों के दोनों निशान में मिलान पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाती है।

ये है मामला
रोहतक के मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में 29 नवंबर तक विभिन्न राज्यों के 2621 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। 17 नवंबर को यहां 200 परीक्षार्थियों का इंटरव्यू लिया गया। इसमें से दो महिलाओं के अंगूठे के निशान नहीं मिले। इसमें पकड़ी गईं दोनों महिलाओं के नाम भी एक हैं।

एक राजस्थान के दौसा जिले की तहसील माहवा निवासी है तो दूसरी नजफगढ़ के विनोबा एन्कलेव निवासी है। दोनों ने गुड़गांव में लिखित परीक्षा दी थी। एक ने गुड़गांव के डीपीजी इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तो दूसरी ने पथरेड़ी स्थित गुड़गांव इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


हालांकि साक्षात्कार के समय इनके अंगूठे के निशान मैच नहीं हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें