पीजीआईएमएस पहुंचे मृतक हरपाल के परिजन। मृतक हरपाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का आरोप है कि हिसार की नारकोटिक्स सेल ने हरपाल सिंह को यातनाएं दी हैं। इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। हिसार से डीएसपी कप्तान सिंह भी आए, लेकिन परिजन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
शनिवार को फतेहाबाद से काफी संख्या में ग्रामीण रोहतक पहुंचे और ट्रामा सेंटर के बाहर धरना दिया। उधर, सीजेएम दीप्ति पीजीआई पहुंची, जहां उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया।