फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रताड़ित करता था प्रवीण, मृतका की बेटी ने लगाए आरोप

Thu, 29 Dec 2022 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रेमिका का शव बोरी में डालकर बाइक पर रखकर भिवानी ले जा रहे युवक व उसके दो को पुलिस ने बालसमंद चौक से गिरफ्तार किया था। मृतका की बेटी बोलीं कि चार दिन पहले फोन पर मां ने प्रवीण की प्रताड़ना की कहानी बताई थी। 3 दिन से फोन बंद था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में सहमति संबंध में रह रही महिला को मिस्त्री प्रवीण प्रताड़ित करता था। वह उसे मारता-पीटता व परेशान करता था। मरने के लिए मजबूर करता है। इस बारे में मां महिरन उर्फ पूनम ने मुझे फोन पर बताया था। मेरी चार दिन पहले ही उनसे बातचीत हुई थी। पिछले तीन दिन से उनका फोन बंद आ रहा है। मां के फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह मेरी मां की सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली तो मैं यहां पहुंची। 
विज्ञापन


ये बयान मृतक महिला की बेटी असम के जिला कोकाराझार गांव नाटावारी हाल उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी मोयना खातून के हैं। पुलिस ने उसके बयान पर प्रवीण के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया है।  
 

मोयना खातून का कहा है कि मां महिरन बीबी का मेरे पिता के साथ कई साल पहले तलाक हो चुका है। मां सांपला में मजदूरी करती थी। मैं बचपन से सांपला में उनके साथ रहती थी। यहीं पढ़ाई की। मेरी शादी करीब दो वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के साहदत नगर निवासी याकूब से हुई थी।

 

मां से मेरी बातचीत होती रहती थी। वह करीब 20 दिन पहले ही सांपला से मजदूरी करने के लिए सुनारिया कलां गांव आई थी। मां ने फोन पर बताया कि वह सुनारिया कलां मे भिवानी के तिगड़ाना निवासी मिस्त्री प्रवीन के साथ सतबीर कुम्हार के मकान में किराए पर रहती है। प्रवीन से करीब 4-5 महीने से उसका संबंध है। प्रवीण ने महिरन से मंदिर में शादी की थी। 

विज्ञापन


शव को खुर्द-बुर्द करने की तैयारी में था प्रवीण 
मोयना का कहना है कि मुझे मंगलवार को मेरी मां की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी मिली। इसके चलते पति याकूब व अन्य रिश्तेदारों के साथ पहले सुनारिया कलां अपनी मां के कमरे पर गई। हमने वहां आसपास पूछताछ की तो पता लगा कि प्रवीन ने मां को या तो मारा है या मां ने उससे परेशान होकर आत्महत्या की है। प्रवीन व उसका दोस्त नीरज दो दिन पहले मेरी मां के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बाइक पर रखकर किसी अज्ञात जगह डालने के लिए ले जा रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

हरदोई निवासी मोयना के बयान पर उसकी मां महिरन उर्फ पूनम की मौत मामले में प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बेटी ने मां की हत्या या आत्महत्या के लिए विवश करने का अंदेशा जताया है। शव का वीरवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -एएसआई अशोक कुमार, शिवाजी कॉलोनी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें