आरोपियों ने चालक को चलती कार से किलोई के पास फेंका
- फोटो : Demo pic
रिश्तेदार के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर दो अज्ञात बदमाश एक युवक की कार में सवार होकर बहादुरगढ़ गए और वहां उसकी कार लूट ली। आरोपियों ने चालक को करीब पौने घंटे तक कार में ही बंधक बनाकर रखा। किलोई के पास आरोपियों ने चालक को चलती कार से सड़क पर फेंक फरार हो गए। भिवानी के लोहारू निवासी संजय सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर बहादुरगढ़ सिटी थाने में शिकायत भेज दी।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि वह लोहारू में एक पत्रकार की कार चलाता है। 4 जुलाई की शाम को संजय कार को लेकर लोहारू में हरियल पार्क के पास खड़ा था। दो अज्ञात युवक वहां आए और झुंझनू के सूरजगढ़ स्थित टैगोर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पढ़ाते हैं। युवकों ने कहा कि उनके किसी रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है। वह फिलहाल बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। दोनों युवकों ने संजय से किराए पर कार को बहादुरगढ़ ले जाने की अपील की। संजय का कहना है कि जब वह बहादुरगढ़ अस्पताल में पहुंचे तो कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया। एक युवक कार में बैठा रहा जबकि दूसरा आधे घंटे बाद आया।
बहादुरगढ़ से तीन किमी आगे दिया वारदात को अंजाम
संजय का आरोप है कि वह बहादुरगढ़ से करीब किमी आगे एक होटल के पास युवकों ने लघु शंका के चलते कार रुकवाई। बाद में आगे बैठा युवक पीछे बैठ गया और पीछे बैठे युवक ने उसे सीट से हटने के लिए कहा। तभी पीछे बैठे दूसरे युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपी करीब पौने घंटे तक कार को इधर से उधर घुमाते रहे। रात करीब साढ़े सात बजे आरोपियों ने संजय को गांव किलोई के पास सुनसान रास्ते पर चलती कार से फेंककर फरार हो गये। फिर संजय ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस खंगालेगी पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज
छह जुलाई को बहादुरगढ़ पुलिस ने संजय के पास फोन करके मामले की जानकारी ली है। संजय को बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ सिटी थाने में बुलाया गया है। अब पुलिस उस अस्पताल की पार्किंग की सीसीटीवी फु टेज खंगालेगी जिसमें संजय ने कार खड़ी थी। संजय आरोपियों की पहचान कर सके।