फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन नकदी व जेवरात लेकर फरार, पीड़ित बोला- मुझे उम्मीद लौट आएगी

Wed, 09 Feb 2022 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) 

सार

सीसरखास गांव के पीड़ित युवक ने महम थाने में केस दर्ज करवाया है। निंदाना, मदीना व बहलबा में भी पहली ऐसी घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव सीसरखास से एक सप्ताह पहले पंजाब के मोगा से कोर्ट मैरिज करके आई दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर चली गई। उसके पति ने महम थाने में केस दर्ज करवाया है। हालांकि उसे उम्मीद है कि दुल्हन वापस लौट आएगी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव के युवक ने दी शिकायत में बताया कि किसी परिचित ने उसकी शादी पंजाब के मोगा में 31 जनवरी को करवाई थी। 25 वर्षीय युवती से कोर्ट मैरिज हुई, जिसके कागजात उसके पास हैं। 7 फरवरी की सुबह वह उठा तो दुल्हन नहीं मिली। वह डेढ़ लाख के जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। उसने दुल्हन को अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

मुझे उम्मीद लौटकर आएगी दुल्हन, चल रहे प्रयास 

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने शादी करवाने वाले युवक से संपर्क किया है। आगे उसकी दुल्हन के परिजनों से बात हुई है। भरोसा दिया गया है कि वह जल्दी लौटकर आएगी। 

बहलबा, मदीना व निंदाना से भी जा चुकी हैं दुल्हन 

महम चौबीसी के ग्रामीण एरिया में युवाओं की शादी होने में परेशानी आ रही है। ऐसे में युवा दूसरे राज्यों खासकर यूपी, बिहार, पंजाब व मध्यप्रदेश में शादी करने का प्रयास करते हैं। दूसरे राज्यों से आई दुल्हनों ने कई बार घर भी बसाया है, लेकिन बहलबा, मदीना व निंदाना से दुल्हन शादी के एक सप्ताह से 10 दिन बाद ही चली गई।

बहलबा में तो युवक ने दुल्हन के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी। उसमें वह घर से सामान समेट कर ले जाने के लिए अपने परिजनों से संपर्क कर रही थी। उत्तराखंड से दो युवक भी आ गए थे, जिनको पुलिस के हवाले कर दिया गया था। जबकि मदीना के एक युवक को दुल्हन नशीली चाय पिलाकर चली गई, लेकिन अब तक नहीं लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें