फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक को लूटने का प्रयास, मौके पर पिस्तौल व बाइक छोड़कर भागे लुटेरे

Wed, 16 Aug 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक माडल टाउन निवासी शुभम आर्य ने दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को करीब एक बजे अपने दोस्त मन्नु का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहा था। जब गाड़ी लेकर मकान पर पहुंचा तो तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने बिना नंबर की बाइक से जानबुझकर उसकी कार को साइड मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे माडल टाउन के युवक को बाइक सवार दो युवकों ने लुटने का प्रयास किया। नकली पिस्तौल कनपटी पर अड़ाकर कान छीन ली, लेकिन जब कार नहीं चली मोबाइल व सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। तभी युवक का भाई भी आ गया और लुटेरों से भिड़ गए। लुटेरे नकली पिस्तौल व बाइक छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


नकली मिली पिस्तौल, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं, चेसिस नंबर भी मिटाया रखा
पुलिस के मुताबिक माडल टाउन निवासी शुभम आर्य ने दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को करीब एक बजे अपने दोस्त मन्नु का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहा था। जब गाड़ी लेकर मकान पर पहुंचा तो तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने बिना नंबर की बाइक से जानबुझकर उसकी कार को साइड मार दी। उसने नीचे उतरकर उनसे पूछा कि चोट तो नहीं लगी, तभी एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उसकी कनपटी पर लगा दी।

साथ की मोबाइल व कार छीनने का प्रयास किया। एक युवक तो कार की सीट पर बैठ गया, लेकिन उससे कार नहीं चली। वह युवक नीचे उतर आया। उसके हाथ में चाकू था। उसने जो युवक पिस्तौल ले लिए हुए था, उसे पैर मारा, जिससे पिस्तौल नीचे गिर गई। साथ ही अपने आशीष को आवाज लगाई। उसका भाई घर से बाहर आया तो चाकू लेकर लड़ रहा युवक भाग गया। जबकि दूसरे ने उसकी सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


आधी चेन उसके हाथ में व आधी नीचे रह गई। इसके बाद दूसरा युवक भी मौके पर पिस्तौल व बाइक छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पिस्तौल नकली मिली। बाइक की जांच की तो उसका चेसिस नंबर भी मिटा हुआ मिला। नंबर प्लेट पर नंबर की जगह विशेष स्लोगन लिखा हुआ था। पूरी वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

बजरंग भवन के नजदीक छीना ऑटो चालक का मोबाइल व पर्स 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के राज्यपाल की शहर में मौजूदगी के बावजूद बाइक सवार दो युवक  रात साढ़े 10 बजे ऑटो चालक का मोबाइल व पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 700 रुपये की नकदी व कागजात थे। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांधी कैंप निवासी करण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 14 अगस्त को रात करीब साढ़े 10 बजे बजरंग भवन के पास पहुंचा 19 से 20 साल की उम्र के दो युवक आए। उसने सवारी समझकर ऑटो रिक्शा रोक दी। नजदीक आकर बोले, जो कुछ है निकाल दे। इसके बाद जबरन जेब से मोबाइल फोन व पर्स निकाल कर डाॅक्टर धनवंतरि वाली गली में फरार हो गए।

मोबाइल में दो सिम थे, जबकि पर्स में 700 रुपये की नकदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता के बयान पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जिनकी बाइक का पीड़ित नंबर नहीं दे सका। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें