फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल हत्याकांड: गैंगस्टर राजू बसौदी को मिली कोर्ट से जमानत, थाईलैंड से लेकर आई थी पुलिस

Sat, 02 Sep 2023 05:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

लॉरेंस बिश्नोई और अनिल छिप्पी के बीच  राजू बसौदी ने दोस्ती कराई थी। जेल में बंद अनिल छिप्पी के इशारे पर वर्ष 2018 में कारोर के आनंदपाल की हत्या की गई थी। राजू बसौदी पर गैंग तैयार करने का आरोप है। रंजिश के चलते दोनों पक्षों के आठ से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
राजू बसौदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर राजकुमार उर्फ राजू बसौदी को पांच साल पहले हुए कारोर के आनंदपाल हत्याकांड में अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। केस में रोहतक पुलिस ने आरोपी को तीन जून को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। उसे पुलिस वर्ष 2020 में थाईलैंड से लेकर आई थी।

विज्ञापन


पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक काफी लंबे समय से कारोर गांव में दो पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते 2002 में गैंगस्टर अनिल छिप्पी के पिता रामनिवास उर्फ रामे ही हत्या हुई थी, जिसका आरोप गांव श्रीभगवान के परिवार पर लगा था। कुछ समय बाद रामे के भाई रणबीर और रमेश की भी हत्या हो गई। इसके बाद रामे का परिवार दिल्ली रहने लगा।

वर्ष 2009 में रामे के बेटे अनिल छिप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के बंटू और वर्ष 2010 में फूल व उसके ड्राइवर की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वर्ष 2012 में पुलिस हिरासत में श्रीभगवान और उसके भाई दिलबाग की हत्या करवा दी गई।
विज्ञापन


जेल में बैठकर बनाई अनिल ने योजना, साथियों से कराई आनंदपाल की हत्या
अनिल छिप्पी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसके पिता की हत्या का आरोपी आनंदपाल कारोर गांव में ही रह रहा था। वर्ष 2018 में उसने जेल में ही बंद अपने साथी संदीप उर्फ काला जठेड़ी के साथ मिलकर आनंदपाल की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए दोनों ने राजकुमार उर्फ आरके और राजू बसौदी से व्हाट्सअप कॉल करके बात की। इसके बाद टीम तैयार की गई। योजना के तहत आनंदपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

थाईलैंड फरार हो गया था राजू बसौदी
सोनीपत जिले के गांव बसौदी निवासी राजू बसौदी कुख्यात गैंगस्टर रहा है। जांच में खुलासा था कि उसने ही लॉरेंस बिश्नोई से अनिल छिप्पी की दोस्ती कराई थी। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं, जिसके बाद वह थाईलैंड फरार हो गया था। वहां से पुलिस वर्ष 2020 में लेकर पहुंची। तभी से वह जेल में बंद है।

आनंदपाल हत्याकांड में 18 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
पुलिसआनंदपाल हत्याकांड में 18 आरोपियों को काबू कर चुकी है। इसमें गैंगस्टर संपत्त नेहरा, अनिल छिप्पी, सोमबीर, अक्षय, पवन उर्फ तोतला उर्फ पहलवान, संदीप उर्फ काला, प्रदीप उर्फ पोपी, विकास उर्फ भांडू, विकास उर्फ बग्गा, राजकुमार उर्फ आरके, दीपक, मोहित, मोहित उर्फ पहलवान, सचिन उर्फ शूटर, दीपक उर्फ बनिया, हरदीप व अक्षय शामिल हैं।

आनंदपाल हत्याकांड में गिरफ्तार राजू बसौदी को जमानत मिल गई है। इसके लिए एएसजे कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उसे रोहतक पुलिस जून 2023 में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। -जय हुड्डा, वकील बचाव पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें