फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जज को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, LLB छात्र ने भेजी थी ई-मेल, इस कारण उठाया यह कदम

Wed, 29 Jun 2022 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि एलएलबी छात्र ने धमकी भरा ई-मेल भेजा था। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में ई-मेल भेजकर एक न्यायाधीश व प्रशासन के अन्य अधिकारियों को गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र ने वर्ष 2018 से लंबित अपने शराब पीने के मामले में सुनवाई न होने के कारण यह कदम उठाया। इसे पुलिस ने अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि जज को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अपनी तकनीकी टीम की सहायता से आरोपी तक पहुंची। इसकी पहचान सन सिटी सेक्टर 34 निवासी अशुतोष के रूप में हुई है। वह एलएलबी अंतिम वर्ष का विद्यार्थी है।

पूछताछ में छात्र ने बताया कि वर्ष 2018 में इसके खिलाफ शराब पीने का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में सुनवाई नहीं हो रही थी। इसमें पिछले दो वर्ष कोरोना के चलते केस लंबित रहा। सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर छात्र ने धमकी दी। उसे अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें