फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 1996 में 500 रुपये रिश्वत लेता हुआ गिरफ्तार, जमानत लेकर हुआ फरार, 26 साल बाद पुलिस ने धरा

Wed, 16 Feb 2022 02:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अब आरोपी की उम्र 78 साल हो चुकी है। स्टेट विजिलेंस ने आरोपी को 26 साल बाद काबू कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में स्टेट विजिलेंस की टीम ने 26 साल से फरार कोऑपरेटिव सोसायटी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि स्टेट विजिलेंस की टीम ने कोऑपरेटिव सोसायटी के एक अधिकारी कुरड़ राम को 1996 में 500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


पांच दिन बाद आरोपी की अदालत से जमानत हो गई थी और वह बेल पर बाहर आ गया। 2003 में रोहतक कोर्ट ने उसे 3 साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई, लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसने हाईकोर्ट में दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

साथ ही हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तार करने के आदेश दिए। रोहतक कोर्ट ने स्टेट विजिलेंस को नोटिस भेजकर गिरफ्तार करने के आदेश दिए। केस की फाइल इंस्पेक्टर राकेश को दी गई। विजिलेंस के मुताबिक सूचना मिली कि आरोपी पानीपत में किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस ने उसे दबिश देकर काबू कर लिया। मंगलवार को जेएमआईसी दीप्ति की अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें