फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: 9वीं के छात्र का फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Tue, 22 Feb 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक शहर के गांधी कैंप की घटना है। छात्र दादी के साथ रहता था। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
sucide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के गांधी कैंप में कक्षा 9वीं के एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। छात्र घर के अंदर पढ़ने वाले कमरे में सुबह से चुपचाप बैठ था। देर शाम तक जब हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने छात्र का सुसाइड नोट बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांधी कैंप में 16 वर्षीय पीयूष अपनी दादी के साथ रहता था। वह घर में अंदर ही रहता था और पढ़ाई करता था। उसका बाहर आना-जाना कम था। सोमवार को वह दोपहर बाद भी जब कमरे के बाहर नहीं आया तो सभी को संदेह हुआ। परेशान हो कर दादी ने अपनी बेटी को फोन किया। इसके बाद पड़ोसियों व परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला तो उसे तोड़ डाला गया। सभी ने देखा कि कमरे में छात्र का शव पंखे के हुक पर चुन्नी के फंदे पर लटका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शाम को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। 
विज्ञापन


गांधी कैंप चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मृतक के पिता वर्ष 2011 में गुजर गए थे। इसके बाद इसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। तब से वह अपनी दादी के साथ ही रहता था। 

मुझे नहलाना मत, मैं नहीं चाहता कोई मुझे बगैर कपड़ों के देखे
छात्र ने आत्महत्या का मन पहले ही बना लिया था। उसके जान देने का कारण व इरादे दोनों पक्के थे। इसका उसने अपने सुसाइड नोट में खुलासा किया है। छात्र ने लिखा है कि वह 16 वर्षों से परेशान है। इसलिए अपने दरवाजे बंद कर खुद को दूसरों से अलग कर लिया था। उसने लिखा कि सुसाइड करने के अनेक कारण हैं। इनके बारे में बताना नहीं चाहता हूं। इन्हें जानकार आप दुखी होंगे। मेरा दिल व दिमाग दोनों बहुत थक गए हैं। इसलिए मैं आराम करना चाहता हूं। मुझे माफ करना। मेरी एक प्रार्थना है कि मुझे नहलाना मत। मैं नहीं चाहता कि कोई मुझे बगैर कपड़ों के देखे।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत
इधर, प्रताप मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय डिंपल महरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बाथरूम में गिरने की चर्चा है। परिजन बेहोशी की हालत में उसे सिविल अस्पताल लाए थे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। आर्य नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में महिला का शव मिला है। परिजनों से बातचीत की जा रही है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसकी मौत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें