फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान पर कब्जा कर तोड़फोड़ करने व मां को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दोनों बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर कब्जा कर तोड़फोड़ करने और मां को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दोनों बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुनानगर। कोर्ट से केस जीतने के बाद मकान पर कब्जा लेने आई मां को धमकाने और उसके मकान में तोड़फोड़ करने के दोनों आरोपी बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बेटों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपियों ने कब्जा लेने के बाद उसके मकान का सामान व दीवार को तोड़ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
ये था मामला
गोशाला कॉलोनी निवासी तारावती ने 14 दिसंबर को शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसने अदालत में अपने बेटे राजेश और राकेश से अपना मकान खाली करवाने के लिए केस दायर किया हुआ था। जिसमें वह जीत गई थी। बीती सात दिसंबर को माननीय अदालत के आदेश अनुसार बेल्फ के माध्यम पुलिस सहायता से उसने अपने बेटों से दोनों मकान को खाली करवा लिया था। मकान से सारा सामान निकलवा कर ताले लगवा दिए थे। इसके बाद पुलिस व बेल्फ अधिकारी चले गए। वह भी चली गई थी। करीब एक घंटे बाद उसने मकान पर जाकर देखा तो राजेश और राकेश ने उसके मकान के दोनों कमरों के ताले तोड़ कर कब्जा कर लिया और मकान की गली वाली दीवार तोड़ दी है। जब उसने उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मिलकर उसके कमरे व बाथरूम की लाइटें भी तोड़ दी हैं। कमरे का लकड़ी का सामान भी तोड़ दिया है। इसके अलावा कमरों में लगे परदे फाड़ दिए है पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश व राकेश के खिलाफ एफआईआर दर्जकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें