फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्री नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

---
पोस्टमार्टम में हाथ पैर की ही नहीं छाती तक की हड्डियां टूटी मिलीं
- बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या करने वालों की धरपकड़ शुरू, कई जगह की छापेमारी
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा बुजुर्ग का शव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शास्त्री नगर में बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटा पीट कर हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज करते हुए रविवार को कई जगह छापेमारी की। देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। इधर, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में बुजुर्ग के शरीर पर चोटों के दर्जनों निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रविवार सुबह शास्त्री नगर निवासी जगदीश के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दर्जनों निशान होने की पुष्टि की है। हत्यारों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। उसके हाथ व पैर ही नहीं छाती की हड्डियां तक टूटी मिली हैं। इन चोटों की वजह से ही उसकी मौत हुई। दोपहर बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हत्या में दो लोगों का हाथ है। इनके वारदात वाली रात फोन भी आए थे। इनसे चार महीने पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह है मामला
शनिवार को शास्त्री नगर निवासी फैक्टरी कर्मचारी जगदीश का उसके घर में शव पड़ा मिला था। शरीर पर लाठी डंडों से पीटने के निशान मिले थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में दो लोगों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें