दिल्ली एनकाउंटर ----
दिल्ली की स्पेशल सेल ने छानी हरियाणा की खाक
- दिल्ली में एनकाउंटर के दौरान फरार हो गए थे क्रांति गैंग के पांच सदस्य
- रोहतक पुलिस भी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में हो रही नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली में एनकाउंटर के दौरान मौके से भागे क्रांति गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ने के लिए दिल्ली की स्पेशल से ने विभिन्न स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। स्पेशल सेल ने जल्द फरार गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।
नौ जून को क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो, उमेश समेत चार बदमाशों को दिल्ली की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि पांच सदस्य मौके से फरार हो गए थे। गिरोह कई व्यापारियों से जहां रंगदारी वसूल चुका था। वहीं कई से आने वाले दिनों में रंगदारी वसूली जानी थी। जिसके लिए राजेश भारती ने खुद व्यापारियों के पास कॉल की हुई थी।
एनकाउंटर के दौरान मौके से भागे पांच सदस्यों को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हालांकि गिरोह के सदस्यों के रोहतक क्षेत्र में ही शरण लेने की आशंका जताई जा रही है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा जा रही है। सीआईए के अलावा एवीटी भी गिरोह के सदस्यों की तलाश में खाक छान रही है। जल्द ही गिरोह के सदस्य गिरफ्त में होंगे।
सूत्रों के अनुसार क्रांति गैंग के फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों की तलाश में दिल्ली की स्पेशल सेल ने रोहतक, सोनीपत क्षेत्र की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। उधर रोहतक पुलिस भी फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। जल्द गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।