फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से लापता हुए युवकों को हरिद्वार तलाश करने गए चाचा-भतीजे की सड़क दूर्घटना में दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से लापता युवकों को हरिद्वार तलाश करने गए चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, चार गंभीर
विज्ञापन


- सोशल मीडिया के माध्यम से मिली मौत की सूचना तो वापस गांव लौटे लापता हुए युवक
- मृतक कार मिस्त्री की सादगी से हर व्यक्ति था प्रभावित, मौत की सूचना मिलते ही मार्केट में छाया सन्नाटा

अमर उजाला ब्यूरो
महम/रोहतक। महम-गोहाना रोड स्थित चिड़ी गांव के पास शुक्रवार अल सुबह करीब पांच बजे इनोवा और ट्रक की टक्कर में गांव किशनगढ़ के चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। इनोवा सवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चार युवकों को तलाश करने हरिद्वार गए थे। जब वे वापस घर आ रहे थेे तो गांव चिड़ी के पास इनोवा की रोड़ी से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें ज्ञान पुत्र बारूराम और सत्तु पुत्र फतेसिंह की मौत हो गई। ज्ञान कस्बे में कार मिस्त्री का काम करता था जबकि सत्तु खेती बाड़ी करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी।

गांव के चार-पांच युवक करीब एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। लापता होने के बाद उनके मोबाइल भी बंद आ रहे थे। लापता युवकों में ज्ञान मिस्त्री का चचेरा भाई परमजीत, अंकुश पुत्र सत्तू और अंकित पुत्र राधे श्याम थे। तलाश के दौरान परिजनों को युवकों के हरिद्वार में होने सूचना मिली थी। सूचना के बाद वीरवार को परिजन किराए पर टैक्सी कर हरिद्वार गए थे। लेकिन युवकों का वहां पर कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह हरिद्वार से आते वक्त सोनीपत व रोहतक की सीमा पर चिड़ी गांव के नजदीक ओवरलोड डम्फर से गाड़ी की टक्क र हो गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही घर पहुंचे लापता युवक
घर से लापता युवकों को फेस बुक के माध्यम से सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली तो सभी युवक घर लौट आए। परिजनों का कहना है कि वे किसलिए घर छोड़ कर गए थे कुछ नहीं बता रहे। उन्होंने बस इतना बताया है कि उन्होंने फेसबुक पर परिजनों के मरने की सूचना मिली तो वे अपने घर लौट आए।

फोटो कैप्सन- मृतक ज्ञान मिस्त्री , सत्तू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें