गेट खोलने से मना करने पर चौकीदार को पीटा
-नशे में धुत तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम, लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आर्य नगर थाना क्षेत्र के पालिका बाजार में शुक्रवार की देर रात नशे में धुत तीन युवकों ने बाजार का मुख्य गेट जबरदस्ती खोलने का प्रयास किया। नहीं खोलने पर चौकीदार के साथ मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बसंतपुरा निवासी सुरेश ने आर्य नगर थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि वह पालिका बाजार में चौकीदार है। शनिवार रात करीब 12 बजे पालिका बाजार के गेट पर तैनात था। आरोप है कि नशे में धुत तीन युवक पहुंचे। और बाजार के गेट को खोलने का प्रयास करने लगे। गेट खोलने से मना करने पर मारपीट की। चौकीदार की शिकायत पर तीन पर केस दर्ज किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मकडौली निवासी कर्मवीर बताया गया है।