फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांस नायक की बेटी की मौत के मामले में पांच महीने बाद डॉक्टरों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लांस नायक की बेटी की मौत के मामले में पांच महीने बाद डॉक्टरों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- परिवेदना समिति की बैठक में मामले को लेकर डीएसपी से हुआ था जवाब तलब

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लांस नायक की नौ महीने बेटी के मौत के मामले में पांच महीने बाद पीजीआई के डॉक्टरों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया गया है। हालांकि पीजीआई थाने में दर्ज की गई एफआईआर में किसी भी डॉक्टर को नामजद नहीं किया गया है। बता दें कि यह मामला परिवेदना समिति की बैठक में भी उठा था। इस मामले को लेकर डीएसपी से जवाब तलब किया गया था। साथ ही पीजीआई प्रशासन से भी जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन

परिवेदना समिति की बैठक में गांव बहुअकबर पुर निवासी लांस नायक अनिल कुमार की शिकायत को रखा गया था। शिकायत मेें अनिल ने बताया था कि 26 अगस्त 2017 को उनकी नौ महीन की बेटी अवनी को उसकी मां व चाचा तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई इमरजेंसी में लेकर आये थे। यहां पर डॉक्टर ने बगैर जांच किये दवाई लिखकर परिजनों को घर भेज दिया था। रात को बच्ची की दोबारा तबियत खराब होने के कारण परिजन उसे पीजीआई लेकर पहुंचे। यहां पर परिजन बच्ची को लेकर आधे घंटे तक खड़े रहे। लेकिन किसी डॉक्टर ने उनकी नहीं सुनी। इसी बीच बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। मगर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद 4 जनवरी को परिवेदना समिति की बैठक में यह मामला उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें