फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार पूर्व में बुलाने पर महिला के पास नहीं आए थे व्यापारी, एक सप्ताह से हत्या की प्लानिंग में जुटी थी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर के किला रोड बाजार के पूर्व प्रधान एवं व्यापारी रमेश पुनियानी की हत्या मामले में पुलिस की जांच में एक और बात सामने आई है। महिला व्यापारी से पचास हजार रुपयों की मांग कर रही थी। यहीं नहीं हत्या से पूर्व व्यापारी को दो बार बुलाने के लिए कॉल की थी मगर व्यापारी उसके पास नहीं गए थे। वह एक सप्ताह से हत्या की प्लानिंग में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
सीआईए-1 की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला पचास हजार का दबाव व्यापारी पर बना रही थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी नेशनल जूडो खिलाड़ी सीधे दिल्ली पहुंच गए थे। महिला दोनों आरोपियों के लगातार संपर्क में थी तथा उन्हें दिशा निर्देश दे रही थी। हालांकि महिला को अब हत्या के बाद पछतावा हो रहा है। क्योंकि कई बार व्यापारी महिला के अलावा दोनों आरोपियों के बेरोजगार होने के कारण रुपये देकर उनकी मदद कर चुके थे। पुलिस ने जल्द बाकी नकदी और जेवर बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि लूटे गए रुपये और जेवरात का बंटवारा तीनों में बराबर होना था। पंद्रह दिन बाद रुपयों का बंटवारा करने की बात तय की गई थी। मगर इससे पूर्व ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान रमेश पुनियानी की जूडो के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने लाढौत रोड के खेतों में लूट के बाद नेक लॉक लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी की स्कूटी से लाढौत बाईपास पर ले जाकर जेएलएन नहर में शव फेंक दिया। आरोपी महिला ने 17 फरवरी को उसे फोन कर एक होटल में बुलाया था। इसके अगले दिन पहरावर के पास उसका शव जेएलएन नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी ज्योति, हैप्पी और दीक्षांत को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें