फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में डॉक्टर के थैले से दो महिलाओं ने उड़ाए एक लाखए आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी में डॉक्टर के थैले से दो महिलाओं ने उड़ाए एक लाख रुपये, आरोपी सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

- बाबरा मोहल्ले में बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे थे डॉक्टर ओर उनके पिता

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के बाबरा मोहल्ले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे डॉक्टर के थैले को ब्लेड से काट कर दो महिलाओं ने एक लाख रुपये निकाल लिए तथा मौके से फरार हो गईं। दोनों महिलाएं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
विज्ञापन

चमेली मार्केट निवासी रामदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय अपने बेटे डॉ. राजीव के साथ पीएनबी बैंक में रुपये निकलवाने के लिए गए थे। बैंक से रुपये निकलवाने के बाद डॉक्टर राजीव अपने पिता को थैला थमाकर स्कूटर स्टार्ट करने लगे। आरोप है कि इसी बीच बैंक के अंदर दो महिलाएं घुसीं तथा एक महिला ने रामदास के हाथ में ही बैग को ब्लेड से काट कर करीब 1 लाख रुपये निकाल लिए, घर जाने पर उन्हें मामले का पता लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। सीसीटीवी में दोनों महिलाएं बैग काटती दिखाई दे रही हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें