फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृति के बाबा पुलिस के रडार पर, सावधान रहने की भी अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृति के बाबा पुलिस के राडार पर, सावधान रहने की भी अपील
- शनिवार को तेल मांगने वाले एक युवक को चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। फर्जी बाबाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सभी थानाध्यक्षों को भी बाबाओं के वेश में छिपे आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही लोगों से ऐसे बाबाओं की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

अमर उजाला ने अपने 25 जून के अंक में माई सिटी के पेज नंबर एक पर बाबाओं का तमाशा: रुपये दो, मनचाहा आशीर्वाद लो नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें जिसमें कुछ बाबाओं द्वारा बीमारी, नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी क रने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर का असर यह हुआ है कि पुलिस अधिकारियों ने फर्जी बाबाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सभी थानाध्यक्षों को बाबाओं को वेश में चोरी, लूट या फिर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसने को कहा है। सोमवार को पुलिस ने शनिवार को सरसों का तेल मांगने के नाम पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कबीर कॉलोनी निवासी बलदेव को भी गिरफ्तार किया था। डीएसपी डा. रविंद्र कुमार का कहना है कि सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें