फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की हत्या का आरोपी दामाद पहुंचा सलाखों के पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर की हत्या का आरोपी दामाद पहुंचा सलाखों के पीछे
विज्ञापन

: पूछताछ में बोला, मैं तो अपनी बेटी को लेने गया था गोपाल कॉलोनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील के मुंशी मयंक गांधी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने कहा कि नाराज होकर उसकी पत्नी जन्नत बेटी जानवी को लेकर मायके चली गई। वह तो अपनी बेटी जानवी के लेने गया था, जहां उसका विरोध किया गया। इसी बीच ससुर राजकुमार से धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गोपाल कालोनी निवासी जन्नत ने धोबी मोहल्ला निवासी मयंक गांधी से शादी की थी, जो वकील का मुंशी है। उसकी पत्नी का आरोप है कि मयंक नशे का आदी है और उसे व उसकी बेटी को तंग करता था। इस कारण वह मायके आ गई। मंगलवार को वह घर आया और उसके पिता राजकुमार से बेटी जानवी को छीनने लगा। जब उसके पिता ने बेटी नहीं दी तो गुस्साएं मयंक ने गला दबाकर उसके पिता की हत्या कर दी। सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। गुरुवार को जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया तो आरोपी गौकर्ण चौकी से चंपत हो गया। बाद में पुलिस ने देर रात उसे दिल्ली बाईपास से धर दबोचा। शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें