फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: लीबिया के बिजनेसमैन के 2.8 लाख डॉलर भेजने का झांसा देकर सांघी के डॉक्टर से 62.98 लाख ठगे

Sun, 05 Nov 2023 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

यूके की बैंक ऑफिसर बनकर फिलीपिंस की महिला ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाने में  केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Fraud - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में यूनाइटेड किंगडम (यूके) में लीबिया के बिजनेसमैन का बैंक में नॉमिनी (उत्तराधिकारी) बनाकर 2.8 लाख डॉलर भेजने का झांसा देकर फिलीपिंस की महिला ने सांघी गांव के डॉक्टर से 62 लाख 98 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सांघी गांव निवासी डाॅ जयभगवान ने बताया कि उसका इस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। 25 जुलाई 2023 को उसके पास एक विदेशी महिला की रिक्वेट आई, जो उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद बातचीत होने लगी। महिला ने बताया कि वह फिलिपिंस निवासी मारिया एमान है, जो यूके के लंदन स्थित बैंक में ऑडिटर है। उसने खुद को विडो बताकर दर्द भरी कहानी सुनाकर डॉ. का विश्वास जीत लिया।

इसके बाद कहा कि उनके बैंक में लीबिया के बिजनेसमैन डिमिन बैनजैक का अकाउंट था, जिसमें 2.8 लाख डालर जमा हैं। 2008 में बैनजेक की उसके सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका कोई नॉमिनी नहीं है। ऐसे में बैंक उसके खाते की राशि को अपने खजाने में जमा कर लेगा। वह उसे बैनजेक का नॉमिनी बनाने के लिए गाइड करेगी।
विज्ञापन


इसका उसे काफी अनुभव है। इसके बाद राशि आपके अकाउंट में आ जाएगी। डॉ.ने विश्वास करके प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद किसी न किसी नियम के नाम पर महिला व उसके गिरोह ने डॉ. से 62 लाख 98 हजार से ज्यादा राशि ट्रांसफर करवा ली। बाद में मैसेज आया कि उक्त महिला का एक्सीडेंट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें