फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाली आनंदपुर गांव में हत्या के प्रयास के आरोपी को पकडने गई सीआईए-1 टीम के साथ हाथापाई, आरोपी की मां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने के लिए गांव भाली आनंदपुर गई सीआईए-1 की टीम से उसकी मां और मौसी ने हाथापाई की। बेटे को गिरफ्तार होने से बचाने के लिए मां ने टीम को जहरीला पदार्थ खा लेने की धमकी भी दी और इस दौरान आरोपी फरार हो गया। सीआईए-1 की टीम को आगे की कार्रवाई से रोकने के लिए आरोपी की मां ने जहरीला पदार्थ भी खा लिया। उसे पीजीआई मेें भर्ती कराया गया है। हालांकि, महिला पक्ष के लोगों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है। सीआईए-1 की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 के एएसआई विनोद कुमार ने सदर थाने पर शिकायत देते हुए बताया कि वर्ष 2017 में भाली गांव में हुए किसान वेद प्रकाश की रोहित, प्रेम समेत चार ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सदर थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक का भाई मोहित गवाह के साथ-साथ मामले की पैरवी भी कर रहा था। आरोप था कि आरोपी लगातार मोहित पर फैसले का दबाव बना रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 22 फरवरी को मोहित को आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करलिया था।
सीआईए-1 के एएसआई विनोद ने बताया कि मोहित की हत्या के प्रयास के मामले में सीआईए टीम ने बुधवार को विशाल नगर के रहने वाले आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। आनंद ने आनंदपुर भाली गांव के अजय के भी वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। अजय को पकड़ने के लिए बुधवार दोपहर करीब दो बजे टीम के सदस्य विनोद के अलावा एसआई ऋषिपाल, अमित कुमार, महाबीर आदि भाली आनंदपुर गांव पहुंचे। आरोप है कि यहां पर आरोपी अजय की मां सुदेश और मौसी कृष्णा ने टीम के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। अजय को पकड़ने पर धमकी दी कि जहरीला पदार्थ खाकर जान दे देगी। साथ ही टीम पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा देंगी। इस दौरान टीम के साथ हाथापाई भी की गई। किसी तरह टीम ने भागकर जान बचाई। सीआईए-1 की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर पीजीआई रिकॉर्ड के अनुसार महिला सुदेश के जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण हालत बिगड़ गई। महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। हालांकि, सुदेश के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इनकार किया है।
--------------
आरोपी को पकड़ने का प्रयास करने पर दोनों महिलाएं टीम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर सीआईए टीम पर पिलाने का झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दे रही थीं। महिला के जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने के प्रयास का मामला संज्ञान में नहीं है। खुद महिलाओं ने ही टीम के साथ हाथापाई की है
-इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी सीआइए-1

पूर्व में भी पुलिस के साथ हो चुकी मारपीट
आनंदपुर भाली गांव में पुलिस टीम के साथ हाथापाई का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी करीब तीन माह पूर्व ही दिल्ली बाईपास पर वाहनों की चेकिंग में लगी पुलिस टीम के साथ हाथापाई की गई थी। चार माह पूर्व बलियाना और माजरा गांव में भी दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई गई थी। छह माह पूर्व शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में जानलेवा हमला करने के मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई की थी।
---
कई दिन से हमले की तैयारी में थे आरोपी
पकड़े गए आरोपी आनंद ने सीआईए-1 की पूछताछ में खुलासा किया कि पिछले करीब पंद्रह दिन से वेदप्रकाश हत्याकांड में फैसले के लिए मोहित पर दबाव बनाया जा रहा था। मगर मोहित ने फैसला करने से इनकार कर दिया था। इसके कारण कई दिन से हमले की तैयारी में थे। मगर मौका नहीं लग पा रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य के नाम भी सामने आ सकते हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने गई सीआईए टीम के साथ महिलाओं ने हाथापाई की है। महिला के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है
-मकसूद अहमद, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें