फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रेस नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

रोहतक पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
--------

ढाई लाख की हेरोइन के साथ नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार
- एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया हुआ है नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान
- दिल्ली में बैठे गिरोह के सरगना की तलाश में भी पुलिस ने दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से नाइजीरियन समेत तीन को 109 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गिरोह के दिल्ली में बैठे सरगना को जल्द पकड़ने का दावा किया है।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चमारिया गांव के मोड़ के पास स्थित हनुमान मंदिर की तरफ से एक युवक हेरोइन को लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाईजीरिया के आनमपुरा निवासी माशा को पकड़ कर 65 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा सीआईए-1 के प्रभारी नवीन कुमार ने सोनीपत रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के पास से गढ़ी गांव निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 9.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सिविल थाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं सीआईए-1 के सहायक उप निरीक्षक राजेश ने राजीव गांधी स्टेडियम के पास से बोहर गांव निवासी साहिल उर्फ सैंडी को पकड़ लिया। युवक के पास से 34.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तीनों के पास लाइसेंस नहीं मिला। एसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। गिरोह का सरगना नाइजीरिया का ही युवक बताया गया है, जो दिल्ली में रहता है। एसपी ने जल्द सरगना को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

नशा करते बन गए सप्लायर
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले नशे के आदि थे। जो बाद में नशे के कारोबार से जुड़ गए। नाइजीरिया का पकड़ा गया युवक रोहतक के अलावा, सोनीपत, पानीपत में भी हेरोइन को सप्लाई करता था। दिल्ली से हेरोइन खरीदकर लाई जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें