फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ष्क्म फाइल नंबर-चार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म फाइल नंबर चार...
विज्ञापन

रोहतक रेलवे स्टेशन पर ही घूमने वाले नशेड़ियों ने दिया वारदात को अंजाम, एक हिरासत में
- एक यात्री ने आरोपियों के संबंध में पुलिस को दी अहम जानकारी
- आए दिन रेलवे स्टेशन पर ही घूमते हैं आरोपी, बच्ची को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे थे आरोपी
- एसपी जीआरपी बोले- जल्द गिरोह का कर दिया जाएगा पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रेलवे स्टेशन से बच्ची का अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर ही घूमने वाले नशेड़ी प्रवृत्ति के आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जीआरपी की प्रथम दृष्टया जांच में यह खुलासा हुआ है। जीआरपी एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी एसपी ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्र में रहने वाले दुकानदारों ओर यात्रियों से बातचीत की। कुछ यात्रियों ने बताया कि बच्ची को रेलवे स्टेशन के आसपास ही आए दिन घूमने वाले तीन युवक अपने साथ लेकर जा रहे थे। मगर उन्होंने समझा कि यह बच्ची युवकों के परिवार से होगी। इस कारण किसी ने भी युवकों को टोकना मुनासिब नहीं समझा। जीआरपी नशेड़ी प्रवृत्ति के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि गिरोह स्टेशन के आसपास चोरी और अन्य वारदात को भी अंजाम देता है। एसपी ने जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें