फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर से भी जिले में लाई जा रही नशे की खेप
विज्ञापन

- सीआईए की जांच में हुआ खुलासा
- सीआईए ने बिहार के एक आरोपी को 11 किलो गांजा के साथ किया था गिरफ्तार
- नेपाल में जाकर आरोपी को पकड़ेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
यूपी, बिहार ही नहीं नेपाल बॉर्डर से भी जिले में नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। सीआईए की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस ने नेपाल के आरोपी को पकड़ने की तैयारी कर ली है। जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल जाएगी।
एक सप्ताह पूर्व ही सीआईए ने बिहार के गोपालगंज निवासी हरिकिशन को 11 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई थी। आरोपी ने बिहार के युवकों से गांजा खरीदकर लाने की बात कही थी। सीआईए के सूत्रों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला है कि आरोपी को नेपाल बॉर्डर के पास रहने वाला नेपाल का युवक गांजा सप्लाई करता है। नशे के इस कारोबार में अन्य लोगों के भी जुड़े होने की संभावना है। पुलिस ने नेपाल में जाकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। माना जा रहा है कि इस कारोबार में छह से अधिक लोग जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाएं भी हैं गिरोह में शामिल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई महिलाएं भी नशे के कारोबार से जुड़ी हैं। पुलिस चार दिन पूर्व ही तीन महिलाओं को भी गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। महिलाओं ने यूपी से नशीले पदार्थ को लाने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें