फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बनकर स्कूटी बेचने के नाम पर सीआरपीएफ के जवान समेत तीन से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के संबंध में जानकारी डालने के बाद सीआरपीएफ के जवान समेत दो से खुद को फौजी बताने वाले व्यक्ति ने करीब 59 हजार रुपये ठग लिए। अब रुपये देने से इनकार किया जा रहा है। दोनों पीड़ित ने अर्बन एस्टेट और शिवाजी कालोनी थाने पर केस दर्ज कराया है।
छोटूराम ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सीआरपीएफ में तैनात है। बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व ही ओएलएक्स पर स्कूटी देखी। खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर काल की। काल रिसीव करने वाले ने खुद को अंबाला में फौजी बताया। आरोप है कि स्कूटी बेचने के नाम पर फौजी बने संजय सिंह और सोमनाथ ने उससे 40 हजार की ठगी कर ली। रुपये अपने एकाउंट में डलवा दिए। मगर स्कूटी नहीं दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अक्षिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह सुपवा में छात्रा है। बताया कि खुद को फौजी बताने वाले व्यक्ति ने स्कूटी दिलाने के नाम पर उससे 19 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
कोरियर पहुंचाने के नाम पर सहायक प्रोफेसर से 38 हजार की ठगी
रोहतक।
शहर के सेक्टर चार में रहने वाले संदीप ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह जाट कालेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है। बताया कि अनजान नंबर उसे दो दिन पूर्व ही उनके पास काल आई। काल करने वाले ने कहा कि तुम्हारा कोरियर आया है।जिसमें नकदी है। कोरियर को लेने के लिए 38 हजार 500 रुपये एकाउंट में जमा कराने के लिए कहा। जिस पर सहायक प्रोफेसर ने बताए गए बैंक खाते में 38 हजार 500 रुपये डलवा दिए। इसके बाद फिर से काल कर युवक ने 90 हजार रुपये डलवाने को कहा। जिस पर उसने रुपये डलवाने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें