मनचले ने छात्रा को ब्लैकमेल कर 60 हजार हड़पे
- छात्रा की ऑडियो रिकार्डिंग व फोटो नेट पर डालने की धमकी
- पूर्व में मनचले के डर से पढ़ाई छोड़ चुकी है छात्रा
- आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की कमला नगर कॉलोनी निवासी छात्रा द्वारा पढ़ाई छोड़ने के बाद अब आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे 60 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये न देने पर आरोपी ने पीड़िता की ऑडियो रिकार्डिंग व फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने पर केस दर्ज किया गया है।
छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कई दिन से उसकी बेटी को एक मनचला परेशान कर रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद कहीं पर भी दाखिला नहीं लिया। आरोप है कि पिछले एक माह से आरोपी बेटी को उसकी कोई ऑडियो रिकार्डिँग व फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा था। जिसके बदले बेटी से साठ हजार रुपये हड़प लिए। बेटी ने अब रुपये देने की बात बताई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी हर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।