फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायर कर डराया, ऑटो में बैठे युवक से लूट ले गए रुपयों भरा बैग

Sat, 19 Sep 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाश हवाई फायर कर दयानंद मठ के पास ऑटो में बैठे एक व्यक्ति से रुपयों भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार और सब्जी मंडी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिसार के बारह क्वार्टर रोड के गली नंबर 11 निवासी विकास शर्मा हिसार में बैग फैक्टरी में काम करता है। उनकी फैक्टरी से प्रदेश के विभिन्न शहरों में सामान सप्लाई होता है। विकास शुक्रवार सुबह शहर में अपने ग्राहकों से पेमेंट लेेने आया। उसने कई ग्राहकों से करीब तीन लाख रुपये का पेमेंट लिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े आठ बजे वह ऑटो में बैठकर गोहना अड्डे से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। दयानंद मठ के पास ऑटो की साइड में एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक रुक गए।

जाम होने के कारण थोड़ी देर ऑटो वहीं रुका रहा। जैसे ही चालक ने ऑटो को आगे बढ़ाया, बाइक पर पीछे की सीट पर बैठे युवक ने विकास से बैग छीनने का प्रयास किया। इस पर विकास ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया। तभी दूसरे युवक ने हथियार निकालकर फायर कर दी। इससे विकास के हाथ से बैग छूट गया। आरोपी बैग छीनकर फरार होने लगे तो विकास ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


 मगर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। विकास और अन्य लोगों ने काफी दूर तक दोनों बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनमें से कोई भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। कुछ ही देर में सलारा मंडी चौकी और सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार भी वारदात स्थल पर पहुंच गए।

पीड़ित और ऑटो चालक को थाने ले गई पुलिस
पुलिस विकास और ऑटो चालक प्रदीप कुमार को पूछताछ के लिए सलारा मंडी पुलिस चौकी ले गई। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के दुकानदारों से बाइक सवारों के भागने के रास्ते के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें