फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक की बेटी का अपहरण

Sat, 19 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) में बीए की छात्रा शिवानी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। छात्रा के पिता लक्ष्मी नरायन भट्ट और मां कैलीफोर्निया (अमेरिका) में साइंटिस्ट हैं। बेटी का मोबाइल स्विच आफ होने पर उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की। रिश्तेदारों से संपर्क करके उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद आगरा आकर न्यू आगरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

लक्ष्मी नरायन की ससुराल दयालबाग के हीराबाग में है। उनकी बेटी शिवानी (18) आगरा में पढ़ाई करना चाहती थी। इस कारण पिछले दिनों आगरा आ गई। उसने दस अगस्त को डीईआई में बीए में एडमिशन लिया था। इसके बाद वह संस्थान के ही गर्ल्स हास्टल में रहने लगी। दस सितंबर को वह हास्टल से क्लास के लिए निकली। इसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। पिता ने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। बेटी के तलाश के बारे में बताया, लेकिन उसकी कोई खोज खबर नहीं लगी। इससे उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई। लक्ष्मी नरायन 15 सितंबर को यहां पहुंच गए। उन्होंने भी बेटी के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चला। इस पर थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। साइंटिस्ट की बेटी लापता होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हास्टल और संस्थान में जाकर छात्रा के बारे में पड़ताल की, लेकिन कुछ जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इसके बाद छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। छात्रा को एडमिशन लिए ज्यादा समय भी नहीं हुआ था। उसकी सहेलियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे उनसे पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें