फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनकाउंटर फाइल 1

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और हरियाणा के 40 से अधिक व्यापारी थे क्रांति गैंग के टारगेट पर, डायरी खोलेगी राज
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारी
...गिरोह के सदस्यों ने जिन लोगों से मांगी जानी थी रंगदारी उनका डायरी में दर्ज किया था ब्योरा
महबूब अली
रोहतक। दिल्ली में क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती समेत चार के एनकाउंटर के बाद गिरोह के संबंध में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। अब पुलिस को पता चला है कि दिल्ली और हरियाणा के 40 व्यापारी गिरोह के टारगेट पर थे। इनसे 10 दिन के अंदर रंगदारी मांगी जानी थी। एक डायरी में भी उक्त व्यापारियों का पूरा ब्योरा दर्ज किया गया है। हालांकि डायरी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली की स्पेशल सेल ने क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो व दिल्ली के उमेश समेत चार बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया था। जबकि पांच बदमाश मौके से भागने में सफल रहे थे। प्रतिदिन गिरोह के संबंध में पुलिस को जानकारी हाथ लग रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा और दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से लेकर करीब 40 व्यवसायियों से गिरोह को दस दिन के अंदर रंगदारी वसूलनी थी। उक्त व्यापारियों के नाम एक डायरी में भी दर्ज है। माना जा रहा है कि डायरी में गिरोह के संबंध में पुलिस को और भी कई जानकारियां मिल सकती हैं। पुलिस डायरी को तलाश करने में जुटी है। इससे पूर्व ही दिल्ली पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया जबकि घायल कपिल अभी भी दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी दबिश
रोहतक एनकाउंटर के दौरान दिल्ली से भागे क्रांति गैंग के पांच सदस्यों की तलाश में दिल्ली और रोहतक पुलिस ने जाल बिछा दिया है। शुक्रवार को भी दोनों राज्यों की पुलिस ने विभिन्न स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। रोहतक पुलिस ने जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें