फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बहन का आई कार्ड लेकर टोल टैक्स बचाने पहुंच गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना का एक युवक खुद को हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर बताते हुए मकड़ौली टोल पर पहुंचा और कर्मचारियों को टोल देने से इनकार कर दिया, बोला- जाने दो। कर्मचारियों ने शक होने पर जांच की तो आई कार्ड किसी महिला इंस्पेक्टर का निकला। इसके बाद पता चला कि युवक रोहतक में तैनात महिला इंस्पेक्टर का भाई है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया। युवक से टोल टैक्स वसूल लिया गया।
विज्ञापन

मकडौली और पानीपत टोल के सीजेएम सदानंद सिंह चौहान ने बताया कि आई कार्ड पर युवती का फोटो लगा होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शक हुआ था। पुलिस से शिकायत की गई है। बताया कि इससे पूर्व में भी एएसपी, फौजी, आईजी का फर्जी आईकार्ड बनवाकर टोल बचाने के लिए पहुंचने वाले युवकों को पकड़ा जा चुका है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। फर्जी आई कार्ड की जांच को सभी टोल पर अलग से टीम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें