कार सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास
- झज्जर चुंगी के पास देना चाहा वारदात को अंजाम, शिवाजी कालोनी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के झज्जर चुंगी पर सोमवार रात सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कार सवारों को कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सोमवार की रात करीब 11 बजे पुलिस झज्जर चुंगी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बताया कि सुनारिया चौक की तरफ से तीव्र गति से एक सफेद रंग की कार आ रही थी। पुलिसकर्मियों ने रुकने को इशारा किया तो कार चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान चेकिंग के लिए खड़े हेड कांस्टेबल अनिल, सुनील कुमार, अजीत को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। शिवाजी का.लोनी एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।