फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक हैल्थ कर्मचारी की मौत को लेकर पत्नी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ कर्मचारी की आत्महत्या मामले में पत्नी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
रुड़की गांव में पब्लिक हेल्थ कर्मचारी सुरेंद्र उर्फ काला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे अमित कुमार ने बताया कि उसके चाचा की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो गया था। हाल में वह मिर्जापुर पटौदी में पब्लिक हेल्थ में नौकरी कर रहा था। दोनाें बच्चे भी साथ रखता था। बाद में उसने झज्जर जिले के गांव बिरधाना निवासी निशा पुत्र सुखबीर सिंह से शादी कर ली। जो हाल में सांपला रहते हैं। उसका चाचा 16 जुलाई को ड्यूटी से बच्चों सहित घर रुड़की आ गया। उसने मुझे फोन पर बताया कि उसकी पत्नी निशा और उसके परिवार के लोग उसे बार-बार जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। ससुरालवालों द्वारा बार-बार धमकी देने की वजह से वह हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार की पत्नी व उनके परिवार द्वारा धमकी देने पर चाचा ने शाम को मकान का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


फोन पर हुई थी दोनों में कहासुनी
पुलिस को मृतक के फोन पर पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़े की रिकॉर्डिंग मिली है। उसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें